फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fourth accused in Santosh murder case Chandan arrested

Sant Kabir Nagar News: संतोष हत्याकांड का चौथा आरोपी चंदन गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused in Santosh murder case Chandan arrested
फर्जी पासपोर्ट के मामले में पकड़ा गया आरोपी रूद्र प्रताप-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर एक दिसंबर को हुए संतोष हत्याकांड के चौथा आरोपी चंदन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चार नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज हुआ था। विवेचना में एक और नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। चौथे आरोपी को चंदन सिंह निवासी अतरौरा को कोतवाली पुलिस ने चनवापार पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे एक दिसंबर की रात में गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित रंदौली गांव निवासी संतोष पति त्रिपाठी को गोली मार दी गई। केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पिता काशीनाथ त्रिपाठी ने 2 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में आलोक उर्फ रणवीर सिंह, आलोक के भतीजे अमन निवासी अनई, विवेक उर्फ लल्ला शुक्ला निवासी परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर, चंदन सिंह निवासी अतरौरा एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आलोक, अमन व विवेक उर्फ लल्ला को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि पुलिस विवेचना के दौरान खलीलाबाद शहर निवासी एक अन्य युवक का भी नाम प्रकाश में आया था। घटना के बाद से ही नामजद आरोपी चंदन छिप-छिप कर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने 23 जनवरी को थाना क्षेत्र के चनवापार पोखरा के पास से आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed