फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four years have passed in waiting for the multipurpose hall

Sant Kabir Nagar News: बहुउद्देशीय हाल के इंतजार में बीत गए चार साल

Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four years have passed in waiting for the multipurpose hall
मड़या में 300 सीटों की क्षमता का बनना था आधुनिक सुविधाओं से लैस हाल
विज्ञापन

शासन को भेजा गया था ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड के पिछले कार्यकाल में शहर के मड़या मुहल्ले में आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुउद्देशीय हाल बनाने की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन चार साल गुजर जाने के बाद भी लोगों को बहुउद्देशीय हाल का इंतजार है।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए बहुउद्देशीय हाल बनाने की योजना बनी थी। इसके लिए खलीलाबाद शहर के मड़या मुहल्ले में स्थान चिह्नित किया गया था। नगर पालिका परिषद ने बहुउद्देशीय हाल के लिए फरवरी 2019 में करीब ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। इस हाल में 300 सीटों की व्यवस्था की जानी है। स्वच्छ पेयजल, शौचालय की सुविधा और सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण होना था। संग्रहालय और म्यूजियम भी बनाने का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कुछ भी नहीं हो सका है। मड़या निवासी अरुणेंद्र सिंह, शिव कुमार आदि ने कहा कि बहुउद्देशीय हाल बनने की आस अब टूटती नजर आ रही है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि जल्द ही नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि पालिका बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed