{"_id":"67b22a848bd636ea830e5bff","slug":"four-roadways-buses-will-go-to-prayagraj-on-shivratri-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128687-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिवरात्रि पर प्रयागराज जाएंगी रोडवेज की चार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिवरात्रि पर प्रयागराज जाएंगी रोडवेज की चार बसें
Sun, 16 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर खड़ी रोडवेज बस।
संतकबीरनगर। प्रयागराज महाकुंभ में अंतिम स्नान की प्रशासनिक तैयारी शुरु हो गई है। 26 फरवरी को शिवरात्रि पर्व पर जिले से परिवहन निगम की चार बसें प्रयागराज जाएंगी। निगम इसकी तैयारी में जुटा है। मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे से बसों को रवाना किया जाएगा।
परिवहन निगम प्रयागराज महाकुंभ के अंतिम स्नान की तैयारियों में जुट गया है। इससे पूर्व मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एचआर इंटर कॉलेज के पास अस्थायी बस अड्डा बनाया गया था। जहां पर सीतापुर डीपो की बसों से प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा था। जानकारों की मानें तो महाकुंभ का अंतिम स्नान 26 फरवरी शिवरात्रि के दिन होगा। इसके लिए अभी परिवहन निगम की चार बसों का आवंटन हो चुका है। अंतिम स्नान के लिए बसें खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे से रवाना किया जाएगा। बसें 24 फरवरी को ही लग जाएंगी। जो 25 फरवरी को यहां से श्रद्धालुओं को प्रयागराज के लिए लेकर जाएंगी।
खलीलाबाद बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ का अंतिम स्नान 26 फरवरी को होना तय है। अभी तक चार बसें परिवहन निगम की तरफ से मिली हुई है। जो खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर ओवरब्रिज के नीचे से संचालित होंगी। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में समस्या न हो इस पर भी मंथन चल रहा है। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारियों से बातचीत कर और भी बसों की व्यवस्था की जाएगी। संवाद