{"_id":"646bc3f1cbd806cf61043446","slug":"four-person-in-fir-st-sc-act-khalilabad-news-c-7-1-177333-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट में चार के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट में चार के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के झकही चक बेल्डूहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव के तीन लड़कियों समेत चार के खिलाफ एससी एसटी-एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।
महुली थाना क्षेत्र के झकही चक बेल्डूहा गांव निवासी अवध राज पुत्र रामनिवास ने महुली थाने में दी तहरीर में लिखा कि रविवार की शाम पांच बजे उनके गांव के ही ड्राइवर उसके खेत में बकरी चरा रहे थे। इसका विरोध किया तो जाति सूचक गाली देते हुए ड्राइवर व उसकी तीन बेटी लाठी, डंडा व लात घूसों से उनके साथ मारपीट की। इसमें उनकी बहन उर्मिला को काफी चोट आई है। नाथनगर सीएचसी ले जाया गया तो उसे खलीलाबाद रेफर किया गया है। इतना ही नहीं उसकी सरोजा व पूजा व दादी रेशमा देवी को चोट आई है। भाई धनराज को गंभीर चोट आई है। उसे भी नाथनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि झकही चक बेल्डूहा गांव निवासी अवधराज की तहरीर पर गांव के ही ड्राइवर, व तीन लड़कियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।