फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people were beaten up over a CCTV camera dispute; an FIR was lodged against them.

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी कैमरा विवाद को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 31 Jan 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four people were beaten up over a CCTV camera dispute; an FIR was lodged against them.
महुली। क्षेत्र के ओनिया निवासिनी एक महिला ने पड़ोसियों पर मारने पीटने और जबरिया सीसीटीवी कैमरा हटाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र की ओनिया निवासिनी पूनम पत्नी झुग्गीलाल ने तहरीर में कहा कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। अपने घर व परिवार की सुरक्षा के लिए वह अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा रखी है। इसी बात को लेकर पड़ोस के बृजमोहन, पूनम, अनिल व राममिलन ने 28 जनवरी की रात करीब 9 बजे एक राय गोल बंद होकर सीसीटीवी कैमरा हटवाने के लिए गाली गलौज करने लगे। जब वह इसका विरोध की तो विपक्षी झगड़ा करने लगे। उसे मारते पीटते हुए जान-माल की धमकी दिए। पीड़िता की तहरीर पर महुली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed