{"_id":"6a09fafdbc0514875c0c872f","slug":"four-people-were-beaten-up-after-entering-a-house-due-to-a-dispute-between-children-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150707-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के पुरवा मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घर पर चढ़कर मारपीट की। हमले में मां बेटा घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला पुरवा निवासी सरोज पत्नी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम पड़ोसियों के बच्चों से विवाद के बाद छोटेलाल, राजकुमार, राजकुमार के बेटे अंकुर व अमित लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में सरोज के बेटे धीरज का सिर फट गया, जबकि सरोज के कंधे, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि चार नामजद आरोपितों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।