फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people have been booked for attempt to murder

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर एक ही परिवार के चार लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Thu, 09 Mar 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for attempt to murder
पूर्व में दर्ज कराए मुकदमे मेंं सुलह समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने भिटहा गांव निवासी गांव के एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और तोड़फोड़ आदि के मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भिटहा निवासी श्रीराम पुत्र राम सेवक का आरोप है कि 19 अप्रैल 2022 को दोपहर में लाइसेंसी बंदूक के साथ और लाठी-डंडा लेकर गांव के ही संतोष चतुर्वेदी अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। लोग उसके घर पर चढ़कर अपशबद कहने लगे। आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में सुलह करने की बात कहने लगे। इन्कार करने पर श्रीराम को लात घूसों और लाठी-डंडों से पीटने लगे। आरोप है कि विपक्षियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। फायरिंग होते ही पीड़ित जान बचाने की नीयत से घर में घुस गया। आरोप है कि गुस्साए आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर गृहस्थी का सामान तोड़ दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची पत्नी को भी मारपीट कर मंगलसूत्र छीन लिया। घर में मछली के चारे के लिए रखा 20,000 रुपये भी उठा ले गए। पीड़ित का आरोप है फायर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी जान माल की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मजबूरी में कोर्ट का शरण लिया। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि आरोपी संतोष चतुर्वेदी, सुशील चतुर्वेदी, संध्या चतुर्वेदी और भावना चतुर्वेदी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, तोडफोड़, मारपीट और जानमाल की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed