{"_id":"6898d91795b6fc43280e0307","slug":"four-people-had-symptoms-of-tb-and-124-people-were-found-suffering-from-diabetes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136804-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार में टीबी के लक्षण और 124 लोग मधुमेह से पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार में टीबी के लक्षण और 124 लोग मधुमेह से पीड़ित मिले
विज्ञापन
सीएचसी रोसया बाजार में जन आरोग्य मेला में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेला में ज्यादातर मरीज खांसी, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थे। साथ ही टीबी से चार और शुगर से 124 मरीज पीड़ित मिले जबकि 239 मरीज स्किन की समस्या से परेशान थे। 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 1,357 मरीजों को आवश्यक परामर्श देकर दवा का वितरण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में पहुंचे मरीजों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की थी। पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त और स्किन संबंधी मरीज मेला में पहुंचे थे। शिविर में जांच कराने आए रामसावर, धीरेंद्र, अजय व अन्य ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है।
चिकित्सक ने मरीजों का इलाज कर दवाएं दीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 43 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया है। इस अवसर पर डाॅ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर बुखार, उल्टी-दस्त आदि के मरीज पहुंचे थे। केंद्र पर इस दौरान डॉ.. नागेंद्र, सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र व अन्य मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1,357 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।