फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people booked for assault

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में चार लोगों पर केस

Fri, 03 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four people booked for assault
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कौवाटार गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता पूर्णिमा देवी निवासी कौवाटार ने अपने शिकायत में बताया कि उनके मकान के पीछे जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। 2 अक्तूबर को दिन में एक बजे गांव के विपक्षी विनय कुमार, श्यामू, सरस्वती देवी, सुमित्रा गोलबंद होकर उनके जमीन की सफाई कर रही थी। उनके मना करने पर गाली देने गले। सूचना देने पर पुलिस आई और दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। पुलिस के जाने के बाद उक्त लोग उनको गाली देते हुए काफी मारेपीटे और जानमाल व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन

----------------
मारपीट व बलवा के मामले में केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उड़सरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित परमात्मा निवासी ग्राम उड़सरा ने बताया कि 2 अक्तूबर को रात 8:30 बजे वह मूर्ति विसर्जन कराकर घर पहुंचे। उसी दौरान गांव के बाबूराम, संगीता, उर्मिला, प्रमिला, रंजीत उर्फ गचई, रेशमा, सिकंदर, जितेन्द्र, मंदोदरी इकठ्ठा होकर उनको लेकर लाठी-डंडा, ईंटा, चाकू आदि लेकर उनके घर पर आकर पीटने लगे। जिसमें उनका सिर फट गया और हाथ, पैर व पीठ में कई जगह चोटें आई हैं। बचाव करने आई पत्नी सोनमती को भी काफी मारापीटा। संवाद
विज्ञापन

--------------------
खेत में बकरी जाने के विवाद में मारपीट
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सई बुजुर्ग गांव में खेत में बकरी जाने के विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता अजीजुन्निशा ने अपने शिकायत में बताया कि एक अक्तूबर को शाम 4 बजे के आसपास खेत में बकरी जाने के विवाद को लेकर विपक्षी फकरे आलम, सायबा, रोकड़ा, हुमैरा खातून उनको व उनकी लड़की को गाली दे रहे थे। मना करने पर काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
एक वारंटी समेत 15 आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में एक वारंटी समेत 15 आरोपी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। थाना महुली पुलिस ने वारंटी बृजेश पाल निवासी वार्ड नंबर 3 सूर्यनगर हरिहरपुर को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। इसके साथ ही कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 4, महुली 2 और थाना मेंहदावल पुलिस ने 8 आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद
-------------------
खड़ी ट्रक से टकराई अनियंत्रित ट्रक, एक घायल
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के रैना पेपर मिल के पास एक अनियंत्रित ट्रक खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने दवा इलाज शुरूकर दिया। घायल की पहचान रामअजोर निवासी मुसरत थाना दुधारा के रूप में हुई है। संवाद

--------------
मारपीट के आरोप में केस दर्ज
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम काली जगदीशपुर निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर ग्राम महोबरी के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ रजनीश राय ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम काली जगदीशपुर निवासी राकेश कुमार ने अपने शिकायत में बताया है कि बृहस्पतिवार को महोबरी गांव का हरिओम दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए उनकी पिकअप को बुक कराकर ले गया था। उक्त वाहन को उनका बेटा ओम अग्रहरी चला रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर हरिओम ने उनके बेटे ओम को मारपीट कर बीच रास्ते में बंधे के नीचे फेंक दिया। सूचना मिलने पर पहुंचा तो पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त था। ओम बेहोशी हालत में मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed