{"_id":"a393acbb1c18b4d64d68ca7bf163efc9","slug":"four-officials-sought-clarification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को खलीलाबाद,मेंहदावल और धनघटा तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद तहसील दिवस पर एआरकोआपरेटिव, एक्सईएन जल निगम, जिला गन्ना अधिकारी, एक्सईएन पीएमजेएसवाई अनुपस्थित रहे। डीएम ने अनुपस्थित अफसरों का एक दिन वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
खलीलाबाद तहसील दिवस में डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने पूर्व तहसील दिवसों में आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस के मामलों का अंकन रजिस्टर में किया जाए और निस्तारण की स्थिति का भी उल्लेख हो।
यदि कहीं विधिक कारणों से निस्तारण में बाधा आ रही हो तो उसका भी जिक्र रजिस्टर में किया जाए। वरासत के मामलों का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर किया जाए। सार्वजनिक संपत्तियों, स्थलों से अतिक्रमण ,अवैध कब्जा हटवाने का कार्य प्राथमिकता में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
आगे कहा कि असफर खुद मामलों का निस्तारण मौके पर जा कर कराएं। यदि उनके मातहत मौके गए हो तो फोन पर फरियादी से वार्ता करें और निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाए।
समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें जो भी अफसर ,कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खलीलाबाद तहसील दिवस में इक्का- दुक्का फरियादी पहुंच रहे थे। इस दौरान कुल 22 मामले आए। जिसे संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर एसपी वी पी श्रीवास्तव,सीडीओ लालजी यादव,सीएमओ ए पी श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमेश रंजन, पीडी अनिल पांडेय आदि उपस्थित रहे।