{"_id":"6a04c3d580c1872fd004d49f","slug":"four-houses-caught-fire-goods-burnt-to-ashes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150492-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार घरों में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार घरों में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव में बुधवार को चार लोगों के घर में आग लग गई। इससे चारों सगे भाइयों का सामान जलकर राख हो गया। खेत में डंठल जलाने से आग की घटना हुई है।
छपरा मगरबी गांव निवासी सुरेश, रमेश, राजकुमार और रामकेश का मकान गांव के किनारे स्थित है। बुधवार को के घर से थोड़ी दूर पर एक व्यक्ति अपने खेत में डंठल जला रहा था। उसी समय चली तेज हवा के कारण आग सुरेश के मकान पर गिर गई और मकान धू-धू कर जलने लगा। गांव के लोग जब तक आज बुझाने पहुंचे तब तक आग विकराल हाे गई और राम केश, राजकुमार और रमेश के मकान को अपने आगोश में ले लिया। चारों लोगों के पक्के मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना तहसील में दे दी गई है।