फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four families broke up at the family counseling center and reached a compromise.

Sant Kabir Nagar News: परिवार परामर्श केंद्र में बिखरते चार परिवारों में हुआ समझौता

Sun, 17 May 2026 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Four families broke up at the family counseling center and reached a compromise.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में चार परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने की। इस दौरान महिला कांस्टेबल विनिता सिंह, रंभा यादव तथा काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र में पहुंचे चारों मामलों में पति-पत्नी व परिवार के बीच चल रहे विवादों को बातचीत और काउंसलिंग के जरिये सुलझाया गया। सभी पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने पर सहमति जताई। पहले मामले में जरीना खातून और करम हुसैन, दूसरे मामले में राजिंदर और सलावती, तीसरे मामले में कुलसुम बानो और मो सलीम तथा चौथे मामले में अनीता और कार्तिक के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य टूटते परिवारों को जोड़ना और आपसी संवाद के माध्यम से घरेलू विवादों का समाधान कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed