{"_id":"65c7bee06ad1df38bb06ce66","slug":"four-development-projects-have-not-come-to-ground-people-are-facing-problems-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109611-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धरातल पर नहीं उतरी विकास की चार परियोजनाएं, लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धरातल पर नहीं उतरी विकास की चार परियोजनाएं, लोग झेल रहे परेशानी
Sat, 10 Feb 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
-कहीं जमीन नहीं मिली तो कहीं बजट का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में विकास की कई परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। कहीं जमीन नहीं मिली तो कहीं बजट का अभाव बना हुआ है। इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जनपद का सृजन साल 1997 में हुआ है, तभी से रोडवेज बस डिपो के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। मीरगंज के पास जमीन चिह्नित की गई, लेकिन अभी तक यहां पर कुछ भी नहीं हो रहा है। इसी प्रकार डंपिग यार्ड, कूड़ा निस्तारण आदि के लिए भी सिर्फ योजनाएं बनाने तक ही पूरी कवायद सिमटी हुई है।
डंपिंग यार्ड न बनने से हो रही परेशानी
जो वाहन सीज किए जा रहे हैं, वह थानों में कबाड़ हो जा रहे हैं। इसको देखते हुए शासन ने प्रत्येक जिले में डंपिंग यार्ड बनाने की योजना शुरू की। जिससे यहां पर वाहनों को खड़ा किया जा सके। साथ ही वाहनों की नीलामी एक साथ हो सके। इसके लिए एक एकड़ क्षेत्रफल में वाहन डंपिंग यार्ड बनाने की योजना है। इसके लिए एआरटीओ की ओर से राजस्व विभाग को पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
खुले में गिराया जा रहा है कूड़ा
दो वर्ष से डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए दो बीघा जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें जमीन की कमी रोड़ा बनी हुई। ऐसे में कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र के पार्क की जमीन पर गिराया जा रहा है। इससे आसपास का क्षेत्र प्रदूषित हो गया है। कूड़े से उठने वाले दुर्गंध के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। यदि डंपिंग ग्राउंड बन जाए तो प्रदूषण से निजात मिलेगी। इस क्षेत्र के निवासी अरविंद पाठक, महेश आदि ने कहा कि इस दिशा में कदम उठाए जाने की जरूरत है।
सीवरेज प्लांट की योजना को नहीं मिली मुकाम
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में सीवरेज प्लांट बनाने की योजना थी। अभी तक प्रशासन इसके लिए जमीन की तलाश नहीं कर पाया है।
रोडवेज के लिए जमीन चिह्नित पर बजट नहीं
जनपद सृजन के बाद से ही बस डिपो के लिए जमीन की तलाश की जाती रही है। लंबे अर्से के बाद अब प्रशासन ने मीरगंज के पास जमीन चिह्नित की है और इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन अभी तक बजट उपलब्ध नहीं हुआ है। जिसके कारण समस्या बनी हुई हैं। वर्तमान में मेंहदावल बाईपास पर खड़े होकर यात्रियोंं को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जहां पर जमीन की उपलब्ध नहीं हो पायी है, वहां जल्द ही चिह्नित कर ली जाएगी। रोडवेज के लिए जमीन का चिह्नांकन हो गया है। यहां जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम