{"_id":"66e87c832e5fa668890b2c24","slug":"four-children-of-a-family-fall-ill-after-eating-bansi-vermicelli-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120857-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बांसी सेवईं खाने से एक परिवार के चार बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बांसी सेवईं खाने से एक परिवार के चार बच्चे बीमार
विज्ञापन
बांसी सेवई खाने से बीमार बच्चे को सीएचसी मलौली ले जाते हुए। स्रोत ग्रामीण
फोटो है
- फूड प्वाॅइजनिंग के शिकार बच्चों का सीएचसी मलौली में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के तकिया गांव निवासी एक ही परिवार के चार भाई, बहन सोमवार की सुबह बासी सेवईं और रोटी खाने से बीमार हो गए। बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ती देख परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।
तकिया गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि महा रविवार की शाम सेवईं और रोटी बनी थी। पूरे परिवार के लोग उसे खाकर सो गए। जो सेवईं खाने से बच गई थी, उसे फ्रिज में रखा गया था। सोमवार की सुबह बेटी चांदनी (15), बेटा युवराज (11), बेटा श्रेयांश (9) और बेटा अभियाश (7)बची सेवईं में दूध डालकर सोमवार की सुबह बच्चों ने रोटी के साथ खाई। उसके बाद तरोई की सब्जी और चावल भी खाया। सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। तुरंत 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस बुलाई गई। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी बच्चों की हालत में सुधार है। उन्हें शीघ्र ही घर भेज दिया जाएगा।