फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four cattle freed from pickup, three cattle smugglers arrested

Sant Kabir Nagar News: पिकअप से चार गोवंश मुक्त तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four cattle freed from pickup, three cattle smugglers arrested
बेलहर थाने पर पकड़े गए पशु की जांच करते पशु चिकित्सक। 
बेलहर। निघुरी गांव के पास से पुलिस ने एक पिकअप से चार गोवंश बरामद किया है। मौके से चालक समेत तीन पशुतस्करों को गिरफ्तार किया है पूछताछ में उन्होंने बताया कि पशुओं को गोवध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात बेलहरकला थाने की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली की वध के लिए एक पिकअप पर गोवंशों को ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस को निधुरी मोड़ के पास एक पिकअप आते दिखाई दी। रोककर जांच की गई तो चार गोवंश लदे थे। पुलिस ने मौके से पिकअप चालक रवि पांडेय पुत्र जितेन्द्र पांडेय निवासी पिरैला थाना इटवा सिद्धार्थनगर, अब्दुल कलाम पुत्र अख्तर हुसैन निवासी नेतारी कला थाना बखिरा और राकेश कुमार गुप्ता पुत्र प्रहलाद गुप्ता निवासी मोतीपुर थाना बेलहर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि वे गोवंशों को वध के लिए दुधारा ले जा रहे थे। पशुचिकित्सा अधिकारी बेलहर सीमा चौरसिया ने अपनी टीम के साथ बेलहरकला थाने में पहुंचकर पशुओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed