फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four bigha horticulture burnt to ashes due to fire in Baraipar

Sant Kabir Nagar News: बरईपार में आग से चार बीघा बागवानी राख

Tue, 14 Apr 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four bigha horticulture burnt to ashes due to fire in Baraipar
तिघरा। बरईपार गांव के पास सोमवार को आग लगने से लगभग चार बीघा में विकसित बागवानी पूरी तरह राख हो गई। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जंगलकला निवासी गुलशन कुमार मौर्य ने बताया कि इजरायली तकनीक से उन्नत किस्मों के फलदार पौधों का रोपण किया था।
विज्ञापन

इस बाग में ऊषा श्रेष्ठ, ऊषा सूर्या, ऊषा प्रतांबर, मिया जैकी, अमेरिकन रेड प्लमर, गौरजीत, अम्रपाली, दशहरी, मलिका सहित तमाम प्रजातियों के पौधे लगे थे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बागवानी पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व संबंधित विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित किसान ने बताया कि बागवानी में भारी निवेश किया गया था। आग की घटना से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है, और लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा जांच की बात कही गई है। स्थानीय लोगों व किसानों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed