फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four arrested in dawory case

विवाहिता के हत्या का मामला

Sat, 13 Jul 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in dawory case
हुली पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा। - फोटो : KHALILABAD
दहेज हत्या के आरोपी पति, सास, ससुर व जेठानी गिरफ्तार
विज्ञापन

- एक जुलाई को कमरे में छत की कुंडे से लटका मिला था विजय लक्ष्मी का शव
- मृतका की मां ने दर्ज कराया था दहेज हत्या का केस
- लोईयाभार के बनकठवा पुरवा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लोईयाभार के बनकठवा पुरवा में विवाहिता विजय लक्ष्मी का शव मिलने के मामले में आरोपी पति, सास, ससुर व जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चारों पर दहेज हत्या का केस दर्ज है।

एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लोईयाभार निवासी विजयलक्ष्मी पत्नी चंद्रशेखर का शव एक जुलाई को कमरे की छत में लगी कुंडे से लटकता मिला था। ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का मामला बताया था। लेकिन मायके पक्ष की तरफ से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया था। मृतका विजय लक्ष्मी की मां और गोरखपुर जिला के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरपरवा बाबू निवासी फूलवासी ने पति चंद्रशेखर, ससुर तुफानी, सास रमावती तथा जेठानी रंजू देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को सभी चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में चौकी प्रभारी कालीजगदीशपुर शर्मा सिंह यादव व महिला सिपाही सीमा यादव आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed