{"_id":"69d40cd0b76365d7910e2462","slug":"four-accused-of-knife-attack-including-brother-fir-registered-khalilabad-news-c-205-1-deo1003-157605-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाई समेत चार पर चाकू से हमले का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाई समेत चार पर चाकू से हमले का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 07 Apr 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव सेंदुआर के तेलनिया टोला की ममता देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। अपने ही भाई समेत चार लोगों पर पति की गर्दन पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तहरीर में ममता देवी ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे उनके पति दीपक साहनी गांव में किसी काम से जा रहे थे। तभी मेरा भाई आकाश साहनी उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अहिरौली बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया। महिला ने बताया कि जुलाई 2025 में उसने अपनी मर्जी से गांव के ही दीपक साहनी से शादी की थी। इसी बात को लेकर आकाश, रिंपा देवी, रमेश साहनी व अर्जुन आए दिन धमकी देते रहते हैं। इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी आकाश साहनी, रिंपा देवी, रमेश साहनी व अर्जुन के विरुद्ध धमकी देने व चाकू से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद