फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four accused arrested in stabbing case

Sant Kabir Nagar News: चाकूबाजी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in stabbing case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक दिन पूर्व शहर के मोतीनगर मोहल्ला में हुए चाकूबाजी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि घटना के बाद मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद हुजैफा पुत्र इश्तियाक अहमद उर्फ बबलू निवासी पठान टोला, शाहिद पुत्र मोहम्मद यहिया निवासी मुखलिसपुर चौराहा, मोहम्मद फैसल पुत्र रईश अहमद खां निवासी पठान टोला, मोहम्मद वकील पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी बरदहिया बाजार मस्जिद को मेंहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, एक फिंगर पंच भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में उक्त ने बताया कि मोहल्ला मोतीनगर में खाली पड़े प्लाट में गुल्ली-डंडा खेल रहे थे। उसी समय दीपक पुत्र रामवृक्ष गुप्ता निवासी कांशीराम आवास व दीपक पुत्र मनोज कुमार निवासी गोला बाजार मौके पर पहुंचे तथा गुल्ली डंडा खेलने के लिए बात करने लगे। इसी बीच आपस में कहा सुनी व लड़ाई झगड़ा करने लगे। विवाद के दौरान दीपक गुप्ता व उसके साथी दीपक ठठेरा को मार पीट कर घायल कर दिए। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुतकर जेल भेज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed