फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Foundation Day Celebrated by Hoisting the BJP Flag

Sant Kabir Nagar News: भाजपा का झंडा फहराकर मनाया स्थापना दिवस

Tue, 07 Apr 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day Celebrated by Hoisting the BJP Flag
भाजपा के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में विधायक विवेकानन्द पांडेय - फोटो : Archive
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना के काल में तय किए संकल्प को आज केन्द्र और राज्य सरकारें पूरा कर रही है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधा जनता तक पहुंची है। कार्यक्रम सांसद विजय कुमार दूबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कप्तानगंज संवाद के अनुसार, बंदेलीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ओर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, सोनू खेतान, आनंद मिश्रा, राधेश्याम पासवान, राकेश दुबे, रमेश मोदनवाल, भोला साहनी, प्रदीप अग्रहरि, ऋतुराज चौबे, सुमन चौहान अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा संवाद के अनुसार, नगर पंचायत की अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी पार्टी इसी तरह काम करती रहेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि भाजपा ने देश को मजबूत नेतृत्व दिया है और हम सभी को पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीलेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार दी है और आगे भी पार्टी इसी तरह काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। पूर्व विधायक दीपलाल भारती, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी मिश्रा, दुर्गेश्वर वर्मा, आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, चंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed