फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former Prime Minister was not only a leader but also a messiah of farmers

Sant Kabir Nagar News: नेता ही नहीं, किसानों के मसीहा भी थे पूर्व प्रधानमंत्री

Fri, 23 Dec 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister was not only a leader but also a messiah of farmers
चौधरी चरण सिंह की जंयती के अवसर पर विकास भवन परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी का शुभारंभ करते मेंहद? - फोटो : KHALILABAD
नेता ही नहीं, किसानों के मसीहा भी थे पूर्व प्रधानमंत्री
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया
संतकबीरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को विकास भवन परिसर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेंहदावल विधायक, डीएम, एसपी, सीडीओ ने संयुक्त रूप से किया। मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एक नेता ही नहीं, बल्कि किसानों के मसीहा थे। देश का विकास तभी संभव है, जब किसान खुशहाल होगा।
विधायक ने कहा कि बदलते दौर के साथ तकनीक की ताकत ही किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना सकती है। किसानों को समय-समय पर मृदा परीक्षण की सलाह दी और उर्वरकों का प्रयोग जांच के आधार पर करने के लिए प्रेरित किया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह आजादी की लड़ाई में जेल गए थे और शिष्टाचार नाम की पुस्तक लिखी थी। सामूहिक खेती भी उनका विचार था। आधुनिक खेती करके ही किसान उन्नति कर सकते है।
विज्ञापन

एसपी सोनम कुमार ने कहा कि खेती अब महंगी है। ऐसे में कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए खेती के नए तकनीकों को अपनाने की जरूरत है। सीडीओ अतुल मिश्र ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सिंह, भाजपा नेता सेतवान राय, सांसद के प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
स्टॉल रहे आकर्षण के केंद्र
मेले में कृषि, वन, श्रम, मत्स्य, बैंक, स्वास्थ्य, पशु पालन, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, जिला कार्यक्रम, एग्रो सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाया था। स्टॉलों पर पहुंच कर किसान जानकारी हासिल करते देखे गए।

...
प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित
धान के अधिक उत्पादन में प्रथम स्थान कृष्ण भगवान राय, द्वितीय स्थान राधेश्याम सिंह, तिल उत्पादन में प्रथम स्थान अखिलेश कुमार पांडेय, द्वितीय स्थान विनोद कुमार श्रीवास्तव, गेहूं में प्रथम स्थान मोहम्मद हसन एवं द्वितीय स्थान भगवान राय, सरसों में प्रथम स्थान प्रेम चंद्र तिवारी, द्वितीय रामपाल को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अच्छे पशु पालक दीपक राय, रफी अहमद, जितेंद्र कुमार, उदय राज, प्रदीप पाल, रमेश चंद्र पांडेय सम्मानित किए गए। राम सहाय केला उत्पादन में प्रथम स्थान, जबकि सिराज अहमद द्वितीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed