फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former MLA Jai Choubey again joins BJP

Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक जय चौबे फिर भाजपा में शामिल

Mon, 29 Apr 2024 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Jai Choubey again joins BJP
लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पूर्व विधायक जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिरा
- 19 अप्रैल को सपा से दिया था इस्तीफा, लखनऊ में ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई
विज्ञापन

-उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष समेत अन्य कई नेता भी भाजपा में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर।
पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे घर वापसी करते हुए रविवार को दोबारा भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
जय चौबे 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उस चुनाव में वह खलीलाबाद सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। जय चौबे सपा से संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उनको नजरअंदाज कर लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को टिकट दे दिया। उसके बाद से वह खफा चल रहे थे और 19 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से उनके किसी दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने पुराने घर वापसी की है। वह पार्टी की मजबूती और प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि जय चौबे ने भाजपा विधायक रहते हुए पार्टी प्रत्याशी को छोड़ कर अपने करीबी बलिराम यादव को निर्दल जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया था। उसके बाद सपा में शामिल करा दिया था। उन्होंने जगत जायसवाल को भी खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जय चौबे के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, सपा के जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी, पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद, पूर्व चेयरमैन मगहर अश्विनी गुप्ता, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी समेत अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed