{"_id":"65e763362d7a2e3dc3016fce","slug":"former-mla-accused-of-forcibly-taking-away-a-teenage-girl-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110796-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक पर जबरदस्ती किशोरी को उठा ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक पर जबरदस्ती किशोरी को उठा ले जाने का आरोप
Tue, 05 Mar 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
- मामले में किशोरी की मां ने एसपी को तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार
- मां ने पुत्री की हत्या और जबरदस्ती शादी करने की आशंका जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पूर्व विधायक व अन्य पर जबरदस्ती किशोरी को उठा ले जाने का आरोप लगा है। मां ने पुत्री की हत्या, जबरदस्ती शादी की आशंका जताई है। किशोरी की मां ने मंगलवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता को प्रार्थनापत्र देकर पूर्व विधायक व अन्य पांच पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि पुत्री से संबंधित मुकदमा न्यायालय पाॅक्सो एक्ट में चल रहा है। जिसमें 15 मार्च को पेशी है। गवाही के बाद पूर्व विधायक समेत कई लोगों का नाम भी सामने आया था। दोबारा गवाही न देना पड़े इसके लिए 26 फरवरी की शाम को बेटी घर के पीछे नित्य क्रिया के लिए गई हुई थी। आरोपी पूर्व विधायक और उसके पांच साथी पुत्री को जबरदस्ती उठा ले गए। काफी खोजबीन किया लेकिन बेटी के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। किशोरी की मां ने आशंका जताई है कि आरोपी बेटी की जबरदस्ती शादी करा सकते हैं या उसकी हत्या हो सकती है। किशोरी की मां ने एसपी से मामले में आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। मामले की सत्यता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी