{"_id":"6866c4c9b8240a7e500b1219","slug":"former-district-panchayat-president-occupies-government-land-in-mehdawal-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-135006-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में सरकारी भूमि पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में सरकारी भूमि पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का कब्जा
Thu, 03 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में स्थित सरकारी जमीन जिसपर किया गया कब्जा।
मेंहदावल। मेंहदावल नगर पंचायत की भूमि पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके भाई का कब्जा है। वार्ड के सभासद के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद जमीन पैमाइश में कब्जे की पुष्टि हुई है। इसके बाद से ही प्रशासन मौन बना हुआ है।
मेंहदावल नगर पंचायत के कांटी वार्ड के मोहल्ला टेडुवा में गाटा संख्या- 85 नवीन परती के रूप में सरकारी अभिलेख में दर्ज है। इस भूमि पर नगर पंचायत प्रशासन ने सभासद के प्रस्ताव पर विवाह घर के निर्माण की कार्य योजना तैयार कराई है। इसको लेकर सभासद ने उक्त जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र दिया कि उक्त गाटा संख्या नवीन परती के रूप में दर्ज है। जिसकी पैमाइश कराया जाना आवश्यक है।
इस जमीन से सटे सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव व उनके भाई विनोद यादव जमीन रजिस्ट्री लिए है। इसकी आड़ में उन्होंने सरकारी भूमि पर दीवार का निर्माण करा लिया। यह मामला तब खुला जब हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने अपनी जांच आख्या में कहा है कि गाटा संख्या 85 परती भूमि के रूप में दर्ज है। प्रकरण नगर पंचायत के अधीन है। जिसके कारण जांच की रिपोर्ट नगर पंचायत को भेजी गई है। उत्तर तरफ दीवार खड़ा करने के कारण पैमाइश संभव नहीं है।