{"_id":"66d61d4bf820ac2c9b0ae424","slug":"former-chairmans-cousin-stabbed-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120125-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पूर्व चेयरमैन के चचेरे भाई को मारा चाकू, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पूर्व चेयरमैन के चचेरे भाई को मारा चाकू, घायल
Tue, 03 Sep 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
-कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बे का मामला, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर के पूर्व चेयरमैन के चचेरे भाई पर सोमवार को युवक ने चाकू से प्राणघातक हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए। इस मामले में तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों के मुताबिक आरोपी मनोरोगी बताया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी के तकिया बाजार निवासी पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी ने बताया कि उनके चाचा हाजी अब्दुल अजीज के बेटे हाफिज रफीकुज्जमा अंसारी जूनियर हाईस्कूल के निकट स्थित अपने मैरिज हाॅल से घर आ रहे थे। चूड़ी फरोश मोहल्ले के पास पहुंचे ही थे कि उसी मोहल्ले के आसिफ खान पुत्र अकबाल खान ने पीछे से आकर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। रफीकुज्जमा जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनके शरीर में कई बार वार कर चुका था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक आरोपी आसिफ मनोरोगी बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए, जहां इलाज चल रहा है। परिजनों ने इस घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना का जांच की जा रही है।