{"_id":"63c97f8d40860e2ed652e7fc","slug":"forgery-found-in-inspection-khalilabad-news-gkp464847912-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जांच में उजागर हुई कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जांच में उजागर हुई कमियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में उजागर हुई कमियां
- पूर्व प्रमुख ने विकास कार्यों में अनियमितता की डीएम से की है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत मद से दो वर्ष पूर्व कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच करने बृहस्पतिवार को तीसरी बार टीम पहुंची। कुछ गांवों में पहुंच कर टीम ने इंटरलॉकिंग कार्य और आरओ प्लांट देखा। जांच में कमियां पाई गई।
पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी ने डीएम को 11 बिंदुओं पर अनियमितता के संबंध में शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप लगाया कि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने विकास कार्यों में अनियमितता बरती है। फर्जी भुगतान का भी आरोप लगाया।
डीएम ने एडीएम न्यायिक अभय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में गठित टीम में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राम जीत प्रसाद व आरईडी के एई मोती राम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जांच टीम इसके पूर्व में दो बार में जांच की थी, लेकिन कुछ बिंदुओं की जांच बाकी रह गई थी। बृहस्पतिवार को आरईडी के सहायक अभियंता मोतीराम व पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राम कुबेर चौधरी ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और शिकायत किए प्रोजेक्ट कार्य की फाइल तलब की।
विज्ञापन
टीम ने करही गांव में अहमदुल्लाह के घर के सामने वित्तीय वर्ष 2018-019 में बने आरओ प्लांट का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से पूछताछ की। आरओ प्लांट अधूरा मिला। जांच टीम ने कथकपुरवा( दरियाबाद)में सेराज के घर से मकतब तक बने 195 मीटर इंटरलाकिंग सड़क निर्माण की जांच की। मौके पर इंटरलाकिंग 171.50 मीटर ही निर्माण कार्य मिला। इंटरलाकिंग ईंटों की मोटाई कम पाई गई।
जांच टीम ने एमबी रजिस्टर से मिलान करने की बात कही। इसके बाद जांच टीम दशावां गांव में बने सामुदायिक शौचालय तथा आरओ प्लांट की जांच की। आरओ प्लांट व सामुदायिक शौचालय संचालित होना नहीं पाया गया। गांव वालों ने बताया कि निर्माण के 20-25 दिन शौचालय संचालित रहा। उसके बाद से बंद है।
टीम द्वारा चाईखुर्द में बने रामसिंह के घर से प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलाकिंग कार्य की जांच की। दस मीटर कार्य कम मिला है। जांच टीम ने बताया कि एमबी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों से मिलान कर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
इस दौरान एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी, ब्लॉक टीए उदयभान शर्मा, शिकायतकर्ता पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद वसीम, शब्बीर अहमद,सैदा हुसेन,मो.अहमद,अबूशाद,शकूर अहमद आदि उपस्थित रहे।