फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Forest guard raped a student on the pretext of marriage

Sant Kabir Nagar News: छात्रा से शादी का झांसा देकर वन रक्षक ने किया दुष्कर्म

Tue, 02 Apr 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Forest guard raped a student on the pretext of marriage
- शहर में किराए का मकान लेकर रहती थी छात्रा
विज्ञापन

- मकान मालिक का लड़के ने छात्रा से बनाया संबंध
- वर्तमान में पडरौना में है तैनाती, 2018 का मामला
-छात्रा के शिकायत पर आरोपी वन रक्षक समेत अन्य पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में किराए के मकान में रहने के दौरान छात्रा के साथ मकान मालिक के लड़के व पड़रौना में तैनात वन रक्षक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी छात्रा के साथ शादी करने से मुकर गया। छात्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वन रक्षक पर दुष्कर्म और अन्य तीन पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने तहरीर में छात्रा ने बताया कि वह थाना रुधौली जनपद बस्ती की निवासी है। वर्ष 2018 में पढ़ाई के सिलसिले में वह बहन के साथ खलीलाबाद में आकर किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि उसी समय से मकान मालिक के लड़के ने उससे धीरे-धीरे निकटता बनाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और विवाह करने का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी के पिता व मां एक मामले में जेल गए थे। इस कारण विवाह का समय टलता रहा। बाद में पहले बहन का विवाह निपटने के बहाने समय बिताता रहा। प्रेमी के घर वालों ने भी उसको पसंद कर लिया था। दोनों परिवार विवाह से सहमत थे। इसी बीच प्रेमी का कुशीनगर जनपद के पडरौना में वनरक्षक की नौकरी मिल गई। वह कई बार पड़रौना, इलाहाबाद आदि जगहों पर उसको ले गया और इच्छा के विपरीत शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि दिसंबर 2023 में प्रेमी के बहन का विवाह हो गया। 11 फरवरी को जब वह मां के साथ विपक्षी के बुलाने पर उसके घर आई तो उस समय उसे समझाने के बहाने छत पर बुलाकर प्रेमी के भाई ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। उसी समय पीडिता को पता चला कि दान दहेज के चक्कर में प्रेमी की शादी दूसरे जगह तय हो गई है। कोतवाल राम कृपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी प्रेमी वन रक्षक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। साथ ही तीन अन्य पर धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed