फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Forest department team started investigation into tree cutting

Sant Kabir Nagar News: वन विभाग की टीम ने पेड़ कटान की शुरू की जांच

Tue, 25 Jun 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Forest department team started investigation into tree cutting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा सड़क के किनारे लगाए गए सरकारी पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर मंगलवार को बेलहर कला वन रेंज के वन कर्मियों ने जांच की। जांच में चार पेड़ अर्जुन का काटा पाया गया जिस पर वन विभाग ने कार्रवाई की है।
मेहदावल क्षेत्र में सड़क के किनारे लगाए गए सरकारी पेड़ों को काटने का मामला लगातार चर्चाओं में था। अमर उजाला ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर वन रेंज बेलहर कला के वन कर्मियों ने मंगलवार को पंडित पुरवा से लेकर बेलौली गांव तक सड़क की दोनों पटरियों पर पेड़ काटने के मामले की सघन जांच की। जांच के दौरान पेडारी कला के पास चार अर्जुन के पेड़ कटे हुए पाए गए। जिन पर पेड़ काटने वालों को वन विभाग के लोगों ने चिह्नित करते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वन रेंजर रामसूरत यादव ने बताया कि जांच में चार पेड़ की कटान पाई गई है। सड़क की पटरी पर कुछ और कटान हुए हैं वह काफी पुराने हैं। पेड़ काटने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वन कर्मियों को हिदायत दी गई है कि वह अपने क्षेत्र में अवैध कटान को रोकने के लिए लगातार गश्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed