फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   For the first time, a youth polling center will be built in all the assembly constituencies.

Sant Kabir Nagar News: पहली बार सभी विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक युवा मतदान केंद्र

Thu, 28 Mar 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a youth polling center will be built in all the assembly constituencies.
- लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए की जा रही कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की की ओर से तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे है। आयोग के निर्देश पर जिले में तीन विधान सभा क्षेत्रों में पहली बार युवा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही सभी विधान सभा क्षेत्र में एक दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनेगा। दिव्यांग मतदान केंद्र पर सभी अधिकारी व कर्मचारी दिव्यांग होंगे, जबकि युवा मतदान केंद्र पर युवा अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। पिछले कई चुनावों से सभी विधान सभा क्षेत्र में एक पिंक मतदान केंद्र बनता आ रहा है जो इस बार भी बनेगा। इस केंद्र पर सभी महिला कर्मियों की डयूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा सभी विधान सभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इन बदलाव का उद्देश्य सिर्फ चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। सभी मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं को सहूलियत का भी ध्यान रखा जाएगा। बतादें कि जिले में लोक सभा के लिए 25 मई को मतदान होना है। जहां करीब 20 लाख लोग मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed