Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Food not serve according to menu

मेन्यू का पालन नहीं होने पर भोजन करने से किया इनकार

Wed, 05 Feb 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Food not serve according to menu
मेन्यू का पालन नहीं होने पर भोजन करने से किया इनकार
विज्ञापन

- शिक्षक बोले- व्यवस्था नहीं सुधरी तो प्रशिक्षण का करेंगे बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। बीआरसी हैंसर बाजार में प्राथमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को हुआ था। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को नाश्ता और भोजन मेन्यू के हिसाब से नहीं मिला। नाराज शिक्षकों ने बुधवार को नाश्ता और भोजन करने से इनकार कर दिया। शिक्षकों का कहना है कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्य का बहिष्कार करेंगे।
बीआरसी पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंचे प्राथमिक शिक्षकों ने बताया कि पहले दिन सुबह नाश्ता में चाय और पकौड़ी और भोजन में मटर पनीर, कचौड़ी, पुलाव, रायता, पापड़, सलाद और रसगुल्ला मिलना चाहिए था। जबकि नाश्ता में केवल चाय और भोजन में पूड़ी और सब्जी दी गई। दूसरे दिन भी मेन्यू के हिसाब से भोजन नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों का आरोप है कि एक शिक्षक पर दो सौ रुपये नाश्ता व भोजन पर व्यय होना है, लेकिन 50 रुपये भी खर्च नहीं किया जा रहा। इसी कारण बुधवार को कई शिक्षकों ने भोजन और नाश्ता करने से इनकार कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि शुद्ध पानी की भी प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मेन्यू के हिसाब से भोजन नहीं मिलने से शिक्षकों में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर मेन्यू के हिसाब से नाश्ता और भोजन नहीं मिला तो शिक्षक प्रशिक्षण का बहिष्कार करेंगे। वहीं बीईओ ऋषिकेश सिंह ने कहा कि बुधवार को बीआरसी हैंसर बाजार में मेन्यू के तहत शिक्षकों को नाश्ता व भोजन नहीं मिला है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मामले की जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed