{"_id":"67e04be6dbbc63a1ce073d33","slug":"food-items-being-sold-in-the-open-will-spoil-your-health-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130258-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ... बिगाड़ देंगे सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ... बिगाड़ देंगे सेहत
Sun, 23 Mar 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोला बाजार में सड़क किनारे लगी फास्ट फूड की दुकान।
संतकबीरनगर। वर्तमान समय में गर्मी बढ़ रही है। मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ऐसे में नालियों के किनारे फास्ट फूड बेचे जा रहे सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है। इन फास्ट फूड में धूल के साथ जीवाणु भी प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते लोगों को बीमारियां भी हो रही हैं।
शहर के गोला बाजार, बैंक चौराहा, आजाद तिराहा, मेंहदावल बाईपास, बरदहिया बाजार, विधियानी मोड़ आदि जगहों पर यह दुकानें देखी जा सकती है। शहर में लगभग 80 ऐसे रेहड़ी संचालक हैं, जो सड़कों पर खुले में पेय और खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शहर की कोई भी सड़क ऐसी नहीं है, जिसके मोड़ पर रेहड़ी न लगी हो। जहां दोपहर को पेय पदार्थों की रेहड़ियों पर लोगों को भीड़ देखी जा सकती है। वहीं, दोपहर को वहीं भीड़ फास्ट फूड वालों के पास जमा हो जाती है। बीमारियां फैलने के बाद ही स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन इस ओर ध्यान देता है। ऐसे में खुले में बिक रहे सामानों पर धूल के साथ ही कीटाणु भी जा रहे हैं।