फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Follow the responsibility sincerely, otherwise action is decided: DM

निष्ठा से निभाएं जिम्मेदारी, अन्यथा कार्रवाई तय : डीएम

Mon, 29 Aug 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Follow the responsibility sincerely, otherwise action is decided: DM
कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करतीं डीएम। - फोटो : KHALILABAD
निष्ठा से निभाएं जिम्मेदारी, अन्यथा कार्रवाई तय : डीएम
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं के बकाया भुगतान पर जताई नाराजगी
संतकबीरनगर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि जिसकी जो जिम्मेदारी है, उसे समय सीमा के भीतर निष्ठापूर्वक निभाएं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। डीएम ने आशा कार्यकर्ताओं के बकाए भुगतान की समस्या पर नाराजगी जताई। सीएमओ को निर्देशित किया कि आशाओं का भुगतान प्रत्येक माह समय से किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध सिंह को यह भी निर्देशित किया कि पूरे स्वास्थ्य विभाग को फील्ड में एक्टिवेट करें व स्वास्थ्य संकेतकों में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं। उन्होंने सभी अधीक्षकों को लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए इसकी डेली मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आरसीएच सहित अन्य पोर्टल पर डाटा एंट्री स-समय शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रोगी कल्याण समिति, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की अद्यतन स्थिति जानी और नियमित बैठक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने आयुष्मान योजना के तहत उपचारित मरीजों की ब्लॉकवार प्रगति की जानकारी ली। निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में और तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अतुल मिश्र, सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, मंडलीय प्रबंधक अरविंद पांडेय, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, डीसीपीएम संजीव कुमार, अधीक्षक खलीलाबाद डॉ. राधेश्याम यादव, डॉ. गौरव, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. रमेश सोनकर, अभय त्रिपाठी, अशोक यादव, महेंद्र त्रिपाठी, नंदनी राय, प्रियंका यादव, विजयश्री, महेंद्र कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed