{"_id":"67a79bb3e6ccbf0fde0edf1f","slug":"fog-blanket-on-cctv-footage-no-clue-found-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128267-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी फुटेज पर कोहरे की चादर, नहीं मिल रहा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी फुटेज पर कोहरे की चादर, नहीं मिल रहा सुराग
Sat, 08 Feb 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला क्षेत्र के निघुरी चौराहा पर एक फरवरी को सिद्धार्थनगर के मोबाइल व्यवसायी के सेल्समैन के साथ हुई लूट की वारदात में अपराधियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक लूट के समय बहुत कोहरा था। पुलिस की जांच में कोहरा रोड़ा बना है। इसकी वजह से सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।
शास्त्रीनगर तेतरी बाजार सिद्धार्थनगर निवासी नूर आलम के अनुसार उनके सेल्समैन भटवल निवासी सलीम मोहम्मद व चुडिहारी उसका बाजार निवासी प्रदीप कन्नौजिया माल देने के लिए खलीलाबाद गए हुए थे। वहां से पैसा वसूली कर बाइक से सिद्धार्थनगर वापस आ रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास निघुरी स्थित प्राइवेट अस्पताल के पास पहुंचते ही दो बाइक पर चार सवारों ने रोककर रुपयों से भरा बैग व दो महंगे मोबाइल को छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस की पांच टीम घटना के खुलासे के लिए काम कर रही है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोहरे के वजह से कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा है। वही पुलिस की निगाह जेल से बाहर आए जिले व आसपास के जनपदों के अपराधियों पर भी टिकी हुई है।