फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Focus on smart revision and take short breaks for your health.

Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट रिवीजन पर जोर दें, सेहत के लिए छोटे ब्रेक लें

Thu, 18 Dec 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Focus on smart revision and take short breaks for your health.
दिलीप म​णि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य
संतकबीरनगर। सीबीएसई की परीक्षाएं फरवरी में होने वाली हैं। सीबीएसई के जो विद्यार्थी रिवीजन कर रहे हैं, उन्हें स्मार्ट तरीके अपनाने चाहिए। ताकि उनको अच्छे अंक मिल सकें। बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक है कि छोटे ब्रेक लेकर सेहत पर भी ध्यान दें, ताकि उनकी तैयारी बेहतर हो।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिले के नोडल प्रधानाचार्य दिलीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि तैयारियों में स्मरण, मॉक टेस्ट देना, माइंड मैप्स के साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना जरूरी है। पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक लेना और अपनी सेहत का ध्यान रखना भी आवश्यक है, ताकि वे कॉन्सेप्ट्स को बेहतर समझ सकें। सिर्फ पढ़ने के बजाय, किताबें बंद करके मुख्य बातें याद करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मॉक टेस्ट के जरिए समय-सीमा में पिछले साल के पेपर हल करें। इससे स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ती है। किताबों में पहले एनसीईआरटी पर ध्यान दें और फिर रेफरेंस बुक्स पर जाएं। अपने वीक एरियाज पर ज्यादा ध्यान दें और उन्हें सुधारें। जो सीखा है, उसे दोस्तों को समझाएं, इससे समझ गहरी होती है। परीक्षा के दौरान और पहले शेड्यूल बनाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित टाइम-टेबल बनाएं, जिसमें छोटे लक्ष्य हों। हर 45 मिनट के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें और टहलें तथा संगीत भी सुन लें। इससे मन एकाग्र होता है। पर्याप्त नींद (7-8 घंटे), हेल्दी खाना और हल्की एक्सरसाइज करें। तनाव करने के लिए योग, मेडिटेशन करें और माता-पिता या टीचर से बात करें। टाइम मैनेजमेंट के बारे में विशेष तैयारी कर लें। पहले आसान सवालों को हल करें, फिर मुश्किल सवालों पर आएं।

-
एकाग्रता पर रहे विशेष ध्यान, स्क्रीन टाइम करें कम
युवाओं की एकाग्रता की अवधि लगभग 45 मिनट होती है। इसलिए किसी भी विषय को 45 मिनट तक पढ़ने के लिए पांच से दस मिनट का ब्रेक अवश्य लें। ब्रेक के पश्चात स्क्रीन टाइम (मोबाइल-टीवी) को छोड़कर अपना कोई भी पसंदीदा कार्य करें। आप चाहें तो बगीचे में टहलकर, संगीत सुनकर आनंद ले सकते हैं। आप ध्यान एवं नियंत्रित रूप से योग का अभ्यास करके भी तनाव को कम कर सकते हैं। नींद पूरी न होने के कारण भी छात्रों की एकाग्रता पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रात में सात से आठ घंटे की पर्याप्त नींद आपकी ऊर्जा को पूरे दिन बनाए रखती है। इसलिए परीक्षा के दौरान पर्याप्त रूप से नींद अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed