फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Flood condition again in Ghaghara river

घाघरा नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी

Sun, 08 Sep 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flood condition again in Ghaghara river
धनघटा तहसील क्षेत्र में घाघटा नदी का जलस्तर बढने से फसल हुआ जलमग्न - फोटो : KHALILABAD
घाघरा का बढ़ा जलस्तर, डूबी धान की फसल
विज्ञापन

हैंसर(संतकबीरनगर)। घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर पानी बढ़ने से नदी के तट पर बोई गई फसल जलमग्न हो गई है। फसलों में पानी भरने से कुछ किसान जहां खुश है, वहीं कुछ के चेहरे पर फसल नष्ट होने की आशंका से मायूसी छा गई है।

घाघरा नदी का जल स्तर तुर्कवलिया नायक के पास शनिवार की सुबह 78 सेंटीमीटर मापा गया था तो रविवार की सुबह वह 78.30 सेंटी मीटर पर पहुंच गया। सिंचाई विभाग के जिम्मेदार बताते है कि नदी 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। बरसात न होने के कारण धान की फसल की सिंचाई करने को किसान विवश है। ऐसे में शनिवार की सुबह से घाघरा का पानी बढ़कर नदी के किनारे बोई गई धान की फसल को डूबों दिया है। जिन किसानों की फसल दिखाई दे रही है, वह तो पानी को फसल के लिए वरदान मान रहे है, लेकिन जिन लोगों की फसल पानी के कारण नही दिख रही है, वह लोग फसल बर्बाद होने की आशंका से मायूस है। किसानों का कहना है कि नदी का जल स्तर और अधिक नही बढ़ा तो यह पानी फसल के लिए बरदान साबित होगी, क्योकि बरसात न होने के कारण खेत सूख रहे थे। अब जब नदी का पानी बढ़कर फसलों में जाकर हिलोरे मार रही है तो फसल के लिए फायदे मंद है। अगर पानी और बढ़ा तो फसल बर्बाद हो सकती है। किसानों का कहना है कि नदी का जल स्तर इस बार तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिन किसानों की फसल पानी के कारण दिखाई नही दे रही है। उनके माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी है। उनका कहना है कि अगर दो से तीन दिन तक फसल के ऊपर इसी तरह पानी रहा तो धान की फसल नष्ट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed