फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five suspended , 71 of the salary cancel

पांच कर्मचारी निलंबित, 71 का वेतन कटेगा

Wed, 02 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 02 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
मतदान ड्यूटी न करने के आरोप में मंगलवार को पांच नलकूप चालकों को निलंबित कर दिया गया। साथ्ा ही विकास खंड बघौली में अनुपस्थित 71 कर्मचारियों का दो दिन का वेटन काटने का निर्देश सीडीओ ने विभागाध्यक्षों को दिया है।
विज्ञापन


एक्सईएन अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि 28 फरवरी को प्रथम चरण के मतदान ड्यूटी में नलकूप चालक अरुण कुमार त्रिपाठी, हरिलाल,अत्रिमुनि मिश्र, दयाराम सिंह और हेमचंद्र अनुपस्थित रहे। मतदान जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी में भाग लेना कर्तव्य के प्रति उदासीनता, घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता  है।
विज्ञापन


डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया था। उसी के क्रम में पांच नलकूप चालकों को निलंबित करते हुए उसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई।

ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। जिन कर्मियों की तीसरे और चौथे चरण में ड्यूटी लगी है ,वह ड्यूटी अवश्य करें, अन्यथा उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम डाॅ. सरोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले अलग- अलग विभागों के कुल 47 कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। सभी विभाग से निलंबन की रिपोर्ट मिलने के बाद निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजेंगे।


मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि बघौली विकास खंड में दूसरे चरण के मतदान में ड्यूटी के दौरान 71 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे।

इन कर्मचारियों का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है, यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed