{"_id":"67439ee6e1b304d7bd06bfa4","slug":"five-projects-worth-rs-100-crore-will-come-on-the-ground-waiting-for-money-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124365-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धरातल पर उतरेंगी 100 करोड़ की पांच परियोजनाएं... धन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धरातल पर उतरेंगी 100 करोड़ की पांच परियोजनाएं... धन का इंतजार
Mon, 25 Nov 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए थे प्रस्ताव
- कंपनियों ने बैंकों में ऋण के लिए किया है आवेदन
- डीएम ने बैंकों को ऋण स्वीकृत करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। औद्याेगिक क्षेत्र में करीब 100 करोड़ की पांच परियोजनाएं धरातल पर उतारने की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रस्ताव आए थे। इसके तहत जो कंपनियां यहां उद्योग लगाएंगी, उन्होंने जमीन का क्रय भी कर लिया है। अब इन्हें ऋण का इंतजार है। उम्मीद है कि जनवरी माह से इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी के लिए तैयार प्रस्तावों पर अमल के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। परियोजनाओं के लिए निवेशकों ने जमीन की व्यवस्था कर ली है। इनमें नमन वैश्य तिरूपतिबालाजी इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद, शिवराज वर्मा, अमरदीप चौहान मेसर्स अमर बेवरेज बखिरा आदि शामिल है। इन्हें बैंकों से ऋण का इंतजार है।
बताया जा रहा है कि बैंकों में ऋण की कार्रवाई चल रही है। इस मामले में डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया है कि एमओयू के अंतर्गत जो धरातल पर उतरने वाली परियोजनाएं हैं, ऐसे एमओयू जिनकी वित्तीय, भूमि एवं बिजली आदि समस्या हो, उसका निस्तारण जल्द से जल्द करा दिए जाएं।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास को मिलेगी गति, लोगों को मिलेगा रोजगार
परियोजनाओं के अमल में आने से आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को काम की तलाश में पलायन करने से राहत मिलेगी। साथ ही औद्योगिक विकास की गति भी तेज होगी।
परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जो लोग निवेश कर रहे हैं, उन्हें ऋण के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम