{"_id":"63260f818175ff516e64840b","slug":"five-problem-solve-in-sampoorna-samadhan-diwas-khalilabad-news-gkp4508447179","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 73 में मात्र पांच का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 73 में मात्र पांच का निस्तारण
विज्ञापन
खलीलाबद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
संपूर्ण समाधान दिवस : 73 में मात्र पांच का निस्तारण
- डीएम और एसपी के समक्ष आए 39 प्रार्थना पत्र, दो का निस्तारण
- जिले के तीनों तहसीलों पर आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 73 आवेदन आएं और उसमें से मात्र पांच का ही निस्तारण हो सका। डीएम और एसपी ने खलीलाबाद तहसील में जन समस्याओं को सुना। यहां 39 में से सिर्फ दो समस्याओं का निस्तारण हो सका।
खलीलाबाद तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान कुल 39 शिकायती पत्र आए जिसमें से दो का निस्तारण किया जा सका।
इस अवसर पर एसपी सोनम कुमार, एसडीएम नवीन श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, तहसीलदार सदर शेख आलम, डीडीओ सुदामा प्रसाद, ईओ सुरेश कुमार मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
धनघटा तहसील में एडीएम मनोज कुमार सिंह ने जन समस्याओं को सुना। यहां पर कुल नौ प्रार्थना पत्र आए जिसमें से एक का ही निस्तारण हो सका। यहां पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ राम प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल तहसील में सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने जन समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 25 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण हो सका। इस अवसर पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ राजीव यादव समेत अन्य मौजूद रहे।