{"_id":"62fbd2ba5c691f654e4ed8c1","slug":"five-policemen-including-sp-got-respect-khalilabad-news-gkp4472133147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी समेत पांच पुलिस वालों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी समेत पांच पुलिस वालों को मिला सम्मान
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार को मिला पुरस्कार।
- फोटो : KHALILABAD
एसपी समेत पांच पुलिस वालों को मिला सम्मान
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक की ओर से एसपी सोनम कुमार को प्रशंसापत्र एवं सिल्वर मेडल दिया गया। जबकि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने की वजह से एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।
एसपी सोनम कुमार के जरिए बेहतर कानून व्यवस्था की दिशा में काम किए जाने की वजह से डीजीपी ने प्रशंसापत्र एवं सिल्वर मेडल दिया है। जबकि इंस्पेक्टर महुली रवींद्र प्रताप सिंह को अभिलेखों को दुरुस्त रखने की वजह से गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। इसी तरह बेहतर कार्य किए जाने के लिए सर्विलांस सेल में तैनात हेड कांस्टेबल अनूप राय के अलावा हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। जबकि हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया है। 15 अगस्त के मौके पर एसपी के जरिए इन पुलिस कर्मियों को सम्मान भेंट किया गया।
इनके सम्मान पाने पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंबरीष भदौरिया, सीओ अंशुमान मिश्र, सीओ राम प्रकाश, सीओ राजीव यादव, कोतवाल विजय नरायन प्रसाद, एसओ संतोष मिश्रा, एसओ जयवर्द्घन सिंह, एसओ केडी सिंह, एसओ सर्वेस राय, एसओ अनिल सिंह, एसओ अनिल कुमार आदि ने बधाई दी।