{"_id":"67840500aad1fb65900591da","slug":"five-people-including-a-woman-beaten-up-over-a-dispute-over-pouring-water-into-a-drain-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126955-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाली में पानी गिराने के विवाद में महिला समेत पांच को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाली में पानी गिराने के विवाद में महिला समेत पांच को पीटा
Sun, 12 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के रायपुर छपिया गांव में नाली में पानी गिराने के लिए पाइप लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान महिला समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जवाहिरलाल पुत्र दौलतराम ने बताया कि उनके व गांव के बीपत उर्फ कमलेश व रामदीन पुत्रगण जिताऊ के घर के बीच रास्ता है। रास्ते के बीच में नाली है, नाली में पानी गिराने के लिए पाइप लगाने का विवाद है। जिसको लेकर वह थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिए है। थाना दिवस प्रभारी के आदेश पर 11 जनवरी को हल्का लेखपाल, कानूनगो व कांटे चौकी की पुलिस मौके पर गई और शांतिपूर्वक पाइप लगवाया जा रहा था।
उसी दौरान दिन में करीब दिन में दो बजे बीपत उर्फ कमलेश, रामदीन पुत्रगण जिताऊ, गणेश पुत्र विपत, बबलू पुत्र रामदीन, आरती पुत्री विपत और गणेश की पत्नी लाठी, सब्बल, ईंट लेकर उनके व परिवार पर हमला कर दिया। बीपत ने उनके पिता दौलत राम के सिर पर सब्बल से मारा। जिससे उनका सिर फट गया। उनके भाई हीरालाल, भतीजा अखिलेश व शैलेश तथा भाभी बिंद देवी को काफी चोटें आई है।