फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five miscreants nabbed; weapons and cartridges seized.

Sant Kabir Nagar News: पांच बदमाश दबोचे, असलहे और कारतूस बरामद

Sat, 13 Jun 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five miscreants nabbed; weapons and cartridges seized.
संतकबीरनगर। काेतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच बदमाशों को अवैध असलहे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, चार तमंचे और अलग-अलग बोर के कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में यह जानकारी दी। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनकटिया गांव के पश्चिम स्थित बाग के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान नितेश चौरसिया व सत्यम चौरसिया निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर थाना सहजनवां, गोरखपुर, कृष्णा यादव निवासी ऊनखास ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद, रुद्र प्रताप यादव निवासी निवासी रानूखुर्द थाना सहजनवां, गोरखपुर और रोहित कुमार गोंड निवासी गौरा रोहारी थाना कलवारी, बस्ती, हाल मुकाम पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 32 बोर पिस्टल, एक कारतूस व एक मिसफायर कारतूस, तीन तमंचे 315 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर तथा एक कारतूस 12 बोर बरामद किया। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 750 रुपये नकद भी मिले।

आरोपियों के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया गया ।
--------------------
आपराधिक घटनाओं में करते थे असलहों का इस्तेमाल
एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने असलहे अलग-अलग लोगों से खरीदे। उनका इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने तथा आपराधिक घटनाओं के लिए करते थे। बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में आयुध अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दोनों मोटरसाइकिलों के कागजात न मिलने पर उन्हें एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यम चौरसिया, कृष्णा यादव और रुद्र प्रताप यादव के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed