{"_id":"69ea74e45f2e313be80cba2d","slug":"five-labourers-including-the-driver-were-injured-when-a-tractor-trolley-overturned-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149551-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से चालक समेत पांच मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से चालक समेत पांच मजदूर घायल
विज्ञापन
महुली। सिक्टहा-महुली सड़क पर छितही के समीप बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ड्राइवर समेत पांच मजदूर घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन की मदद से घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महुली स्थित एक टेंट हाउस से बृहस्पतिवार को टेंट का सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली सिकटहा गांव पहुंची। सामान गिराकर महुली वापस आते समय छितही के धोबी पुरवा के मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई, जिसमें महुली निवासी अरुण कुमार, अंकित, शनि, विपिन और बिरजू ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मजदूरों को बाहर निकाला। लोगों ने घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां अंकित और विपिन को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन शनि, अरुण व बिरजू की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।