{"_id":"676d9993c9980832240a39ac","slug":"five-kshetra-panchayat-members-gave-letter-to-resign-from-the-post-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126122-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद त्यागने के लिए दिया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद त्यागने के लिए दिया पत्र
Thu, 26 Dec 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला विकास खंड के पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आकर डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम प्रशासन को पद त्यागने के लिए पत्र सौंपा है। इससे पूर्व मंगलवार को भी बेलहरकला क्षेत्र के एक बीडीसी सदस्य ने डीएम को त्यागपत्र दिया था।
बीडीसी सदस्य प्रेम सागर, रिंकू, कमलेश, विनोद कुमार, रामचंद्र ने डीएम को संबोधित पत्र में बताया कि 24 दिसंबर 2021 को मनरेगा एवं वित्त आयोग के बजट से कार्य कराए जाने का आदेश दिया गया था। प्रदेश सरकार की गाइड लाइन है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य कराएंगे। इसके बाद भी अभी तक कोई भी कार्य कराने का अवसर नहीं मिला। ऐसे में पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। सदस्यों का आरोप है कि सीडीओ के कहने के बाद भी विकास कार्य में कोई योगदान करने का अवसर अब तक सदस्यों को नहीं दिया गया। यह क्षेत्र पंचायत सदस्य के अधिकार का हनन है।
ब्लाक प्रमुख से बात करने पर भी कोई सहयोग नहीं किया गया। क्षेत्र पंचायत गठन के बाद से अब तक मानदेय भी नहीं मिला है। ब्लॉक पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में उनको बुलाया तक नहीं जाता है। सारी औपचारिकता फर्जी हस्ताक्षर एवं फर्जी अंगूठा लगाकर किया जाता है जो जांच का विषय है।
विज्ञापन
कोट
बेलहरकला ब्लाक के बीडीसी सदस्य आए थे। उन्होंने त्यागपत्र देने के आशय का पत्र दिया है। लेकिन उसमें शपथ पत्र नहीं था। पत्र को अग्रसारित कर दिया गया है।
-संजीव राय, अपर एसडीएम