फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five interstate thieves arrested for targeting houses after conducting recce

Sant Kabir Nagar News: रेकी कर घर काे बनाते थे निशाना पांच अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five interstate thieves arrested for targeting houses after conducting recce
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने पांच अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाया है। पुलिस ने 10 से 14 सितंबर के बीच शहर के अचकवापुर मोहल्ला स्थित ग्राम पंचायत अधिकारी के घर हुए चोरी की घटना का भी अनावरण किया है।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने चोरों के पास से एक सलाई रिंच, चोरी के जेवरात सफेद धातु 1.103 किलोग्राम, पीली धातु 81.58 ग्राम, 5 लाख 45 हजार रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में गठित पुलिस टीम को चोरी की घटना के अनावरण के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने 29 सितंबर को आरोपी राहुल गुप्ता व अनीस शेख निवासी उत्तर टोला वार्ड नंबर 5 बंकी थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी, मोहम्मद शोएब, आरिफ अब्दुल, अब्दुल अलीम निवासी भटकल थाना टाउन जनपद कारवार राज्य कर्नाटक को एक सलाई रिंच, चोरी के जेवरात सफेद धातु 1 किग्रा 103 ग्राम व पीली धातु 81.58 ग्राम एवं 5 लाख 45 हजार रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन के साथ थाना क्षेत्र के कुईकोल मोड से गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में बरामद सामान चोरी का पाया गया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार दिया जाएगा।

रेकी कर बंद घर को बनाते थे निशाना : एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ करने पर पाया गया कि उनका एक गैंग है। जो चार पहिया वाहन से रेकी करके मकान को चिन्हित करते हैं। देर रात्रि में सही समय व मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed