फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   five injured in road accident

हादसे में दंपती समेत पांच घायल

Mon, 03 Feb 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
five injured in road accident
संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव के पास ट्रक और कार में आमने सामने हुई टक्कर। - फोटो : KHALILABAD
हादसे में दंपती समेत पांच घायल
विज्ञापन

गलत साइड से गुजरे ट्रक ने लग्जरी गाड़ी में मार दी टक्कर
गोरखपुर में तिलक समारोह से वापस लखनऊ जा रहे थे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कांटे/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरा कला चौराहे के पास सोमवार को गलत साइड से गुजर रहे एक ट्रक ने लग्जरी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने घायलों को निकट के प्राइवेट अस्पतल पहुंचाया। वहां से सभी लखनऊ रेफर कर दिए गए।

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के स्वामीदयानंद नगर निवासी अशोक अस्थाना के मुताबिक रविवार को उनके भतीजे का तिलक था। इसमें लखनऊ से लड़की पक्ष के लोग शामिल होने आए थे। सोमवार की सुबह गोमतीनगर, लखनऊ निवासी राकेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रचना श्रीवास्तव, आशा लता श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव वापस जा रहे थे। अभी लोग कांटे पुलिस चौकी से आगे पिपरा कला चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि दूसरे लेन से तेज गति से गुजरे ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। घायलों को शामिल आशा श्रीवास्तव प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लखनऊ में क्लर्क हैं। घायलों में राकेश, रचना और आशा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित परिजनों की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed