फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five injured in collision between two bikes

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की भिड़ंत में पांच घायल

Thu, 22 Oct 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Five injured in collision between two bikes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर मंगलवार देर रात फेरुनाथ मंदिर के निकट भैंसही मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने सभी घायलों को सिकरीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सिरसी चौराहा निवासी सूरज पुत्र भूमिनाथ और राहुल पुत्र पप्पू बाइक से सिकरीगंज जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार लोचीपुर निवासी प्रमोद पुत्र रामलखन, रागिनी पुत्री कांग्रेस प्रसाद और प्रमोद की पत्नी सृष्टि दुर्गा पूजा का मेला देखने जा रहे थे। फेरुनाथ मंदिर के पास भैंसही मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में सूरज के चेहरे पर चोट आई, जबकि राहुल के चेहरे और दोनों हाथों में चोटें लगीं। वहीं, प्रमोद के सिर में गंभीर चोट आई और आंख के पास भी चोट लगी। रागिनी और सृष्टि भी दुर्घटना में घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

इसके साथ ही घयलों के परिजन को भी हादसे में बारे सूति कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed