{"_id":"573f4e024f1c1bda6aac71b4","slug":"five-huts-gutted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच झोपड़ियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच झोपड़ियां जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी जल कर राख।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगुरापार के रौजा पुरवा में गुरूवार की देर रात आग लग जाने से चार सगे भाईयों सहित पांच लोगों की झोपड़ी जलकर राख हो गई। इसमें रखी एक बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर महुली पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग किए।
गुरुवार को रौजा गांव के पूरब तरफ किसी व्यक्ति द्वारा डंठल जलाया गया था। रात्रि में करीब 11 बजे पुरवा हवा के झोके से उड़कर चिगांरी गांव के नुरूलहोदा की झोपड़ी पर जा गिरी। उस समय गांव के लोग सो रहे थे। गांव वाले जब तक कुछ जान पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते आग सुभानुल्लाह, हकीकुल्लाह, सफीउल्लाह व हफीजुल्लाह को झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए दमकल गाड़ी की मांग किए। पुलिस ने इसकी सूचना फायर टीम को देने के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग से नुरूलहोदा का बैंड बाजे का पूरा सेट व घर में रखा कपड़ा विस्तर, खाद्यान सब जलकर राख हो गया। हकीकुल्लाह की शादी में मिली बाइक व अन्य गृह उपयोगी सामान जलकर राख हो गया। इसी तरह सुभानुल्लाह, सफीउल्लाह व हफीजुल्लाह के घर का भी सारा सामान जलकर राख हो गया।