फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five DTH channels launched under PM e-Vidya scheme, classes to be held at home

Sant Kabir Nagar News: पीएम ई-विद्या योजना से पांच डीटीएच चैनल शुरू, घर पर ही लगेंगी कक्षाएं

Fri, 17 Oct 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five DTH channels launched under PM e-Vidya scheme, classes to be held at home
संतकबीरनगर। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और सीखने की प्रतिभा को निखारने के लिए पीएम ई-विद्या योजना के तहत पांच डीटीएच टीवी चैनल्स शुरू हो गए हैं। इनमें प्रतिदिन प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 31 अक्तूबर तक कक्षाएं लगेंगी। इससे बच्चे स्कूल के साथ घर में भी पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षकों को भी पढ़ाने के संबंध में सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


पीएम ई-विद्या वन क्लास वन चैनल के अंतर्गत हर राज्य और यूटी को पांच-पांच चैनल्स मिले हैं। पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनल, डीडी की फ्री डिश तथा डिश टीवी पर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश को 173 से 177 नंबर तक के चैनल्स आवंटित किए गए हैं। इन पर प्रदेश के विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने पीएम ई विद्या योजना के तहत साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। प्री प्राइमरी से कक्षा 2 तक, कक्षा 3 से 5 तक, कक्षा 6 से 8 तक, कक्षा 9 व 10 तथा कक्षा 11 व 12 के हिसाब से चैनल आवंटित किए हैं।
विज्ञापन


इन पर विद्यार्थियों के लिए कक्षा और विषयवार शैक्षणिक वीडियोज का प्रसारण किया जाएगा। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार दिन में किसी भी इनका लाभ ले सकेंगे। डीआईओएस हरिशचंद ने बताया कि पीएम ई-विद्या चैनल से पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

ऐसे हुआ आवंटन

- डीडी पीएम ई-विद्या 173 : प्री-प्राइमरी से कक्षा 2 तक
- डीडी पीएम ई-विद्या 174 : कक्षा 3 से 5 तक
- डीडी पीएम ई-विद्या 175 : कक्षा 6 से 8 तक
- डीडी पीएम ई-विद्या 176 : कक्षा 9 और 10
- डीडी पीएम ई-विद्या 177 : कक्षा 11 और 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed