फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five accused of looting wheat from truck arrested

Sant Kabir Nagar News: ट्रक से गेहूं लूटने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Jan 2025 02:30 PM IST
विज्ञापन
Five accused of looting wheat from truck arrested
पुलिस की गिरफ्त में ट्रक से गेेहूं लूटने के आरोपी। 
संतकबीरनगर। बखिरा थानाक्षेत्र के हारापटटी ईदगाह के पास ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर गेहूं लदा ट्रक लूटने के मामले का एसओजी, सर्विलांस व बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लूटे हुए 474 बोरा गेहूं के साथ पांच लोगों को दबोचा है, जो ट्रक से गेहूं लूटने में शामिल थे। पकड़े गए लोगों ने कहा कि बकाए की नौ लाख रुपये की वसूली के लिए पूरा ट्रक लूटा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बेलहर कला के लोहरसन निवासी अशोक गुप्ता ने बखिरा थाने पर तहरीर दी थी कि गत 6 जनवरी को बखिरा थानाक्षेत्र की हारापटटी ईदगाह के पास उनके ट्रक के ड्राइवर को बंधक बनाकर 490 बोरी गेहूं गायब कर दिया गया है। इस सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरु की और 370 बोरा गेहूं लेकर अपने ट्रक से बेचने जा रहे एक युवक बस्ती जनपद के लालगंज थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी अक्षय अग्रहरि और उसके ड्राइवर ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर शेष 104 बोरा गेहूं उनके बस्ती जनपद के लालगंज थानांतर्गत महदेवा स्थित गोदाम से बरामद किया गया। उनके पास से ट्रक भी बरामद किया गया है। अक्षय के सहयोगियों को भी पुलिस ने धर दबोचा है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed