{"_id":"65f4a09f8a714d545b05eea4","slug":"first-in-making-residence-and-caste-certificate-lagging-behind-in-income-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111371-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निवास व जाति प्रमाणपत्र बनाने में प्रथम, आय में पिछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निवास व जाति प्रमाणपत्र बनाने में प्रथम, आय में पिछड़े
Sat, 16 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
- आय से संबंधित 11 आवेदनपत्र लंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों में निवास व जाति प्रमाणपत्र बनाने में तीनों तहसील आगे है, जबकि आय प्रमाणपत्र बनाने में कुछ पीछे है। केवल 11 प्रमाणपत्र लटके हैं। जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है। अधिकारियों के मुताबिक तो तीन से चार दिन सभी प्रमाणपत्र बन जाएंगे।
युवाओं को सरकारी व प्राइवेट नौकरियों में आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होता है। तहसील से इसका सत्यापन किया जाता है और उसके बाद प्रमाणपत्र ऑनलाइन दिया जाता है। जिले में तीन तहसील हैं। इसमें निवास व जाति प्रमाणपत्रों के निस्तारण में तेजी दिखाई गई है। इसमें खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल तहसील में छह माह में कुल 8,19,785 आवेदन निवास प्रमाणपत्र के आए थे। जिसे बनाया जा चुका है।
इसी तरह से जाति प्रमाण पत्र आए 836289 आवेदन पूर्ण हाे चुके हैं। आय प्रमाण पत्र के मामले में खलीलाबाद तहसील में चार मामले, धनघटा में चार व मेंहदावल तहसील में तीन मामले लटके हुए हैं। जिसका सत्यापन नहीं हो पाया गया है।
विज्ञापन
जो भी आवेदन जाति, आय व निवास के आ रहे हैं। उसे बनाया जा रहा है। कहीं कोई दिक्कत आने पर ही कुछ देरी हो रही है, लेकिन वह भी सत्यापित हो जा रही है। आय के 11 मामले लंबित हैं। उसे तीन से चार दिन में निस्तारित कर दिया जाएगा।
शैलेश दुबे, एसडीएम सदर